Shilajit kya hota hai?
Shilajit एक काला–भूरा, चिपचिपा , प्राकृतिक रेज़िन है जो पहाड़ों की दरारों से निकलता है | यह हजारों साल पुराने पौधों और जड़ी-बूटियों के गुणों के कारण बनता है। फुल्विक एसिड(fulvic acid) और ह्यूमिक एसिड(humic acid) इसके मुख्य घटक हैं, इसके अतिरिक्त इसमे 84 से अधिक खनिज पाये जाते है |आयुर्वेद में इसका उपयोग ताकत, ऊर्जा, पुरुष स्वास्थ्य और संपूर्ण शरीर की मजबूती के लिए किया जाता रहा है।
आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत खाने के फायदे निम्नलिखित हैं:
1. शरीर की ताकत और ऊर्जा को बढ़ावा देना:
शिलाजीत शरीर की कमजोरी ,थकान, सुस्ती को कम करता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखता है।
2. पुरुष स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद :
शिलाजीत पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, और पुरुषों की शक्ति, stamina, आत्मविश्वास और fertility को बढ़ाने में मदद करता है।
3. रोग–प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत करना:
शिलाजीत Ojas को बढ़ाकर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है, और शरीर को विभिन्न संक्रमणों से लड़ने में मदद करता हैं।
4. जोड़ों के दर्द में लाभकारी :
शिलाजीत शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है | जोड़ों के दर्द , stiffness और हड्डियों की कमजोरी में आराम देता है।
5. मानसिक तनाव कम करने में फायदेमंद :
शिलाजीत दिमाग को पोषण देता है, जिससे stress, anxiety और मानसिक थकान कम होती है, मन को शांत करने में मदद करता है। शिलाजीत memory और concentration भी बढ़ाता है।
6. पाचन क्रिया में सुधार :
आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत digestive fire को balance करता है। इससे गैस, अपच, और भूख की समस्या कम होती है, जिससे पाचन में सुधार होता है।
7. Diabetes (मधुमेह) में सहायक :
शिलाजीत sugar metabolism सुधारकर कमजोरी कम करता है और ऊर्जा बढ़ाता है। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
Shilajit se kya hota hai
शिलाजीत एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक रेज़िन है, जो पुरुषों की ताकत, स्टैमिना और टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर की थकान दूर करके लंबी एनर्जी देता है, साथ ही पुरुष प्रजनन क्षमता (fertility), स्पर्म क्वालिटी और libido को भी मजबूत करता है। शिलाजीत मानसिक तनाव कम करके फोकस, दिमागी शक्ति और मांसपेशियों की रिकवरी में भी फायदा पहुंचाता है। इसे पुरुषों की समग्र शक्ति और स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक टॉनिक माना जाता है।
शिलाजीत कैसे और कितनी मात्रा में लें?
शिलाजित कब ले और कितनी मात्रा मे ले , किसके साथ ले इसका विवरण इस प्रकार है-,
1. शिलाजीत लेने का सही समय – . शिलाजीत सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लेना सबसे उत्तम है। सुबह उठकर सबसे पहले इसे लेने से यह शरीर में बेहतर ढंग से काम करता है।
2. शिलाजीत लेने की सही मात्रा – आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत हमेशा कममात्रासेशुरू करना चाहिए। उदाहरण के लिए 100–200 mg/day से शुरू करें और धीरे-धीरे शरीर की प्रतिक्रिया के अनुसार मात्रा बढ़ाएं। यह पाउडर, resin या कैप्सूल के रूप में उपलब्ध होता है।
3. . शिलाजीत लेने का सही तरीका (कैसे लें) – शिलाजीत सीधे नहीं खाया जाता है। इसे गर्म तरल पदार्थ में पूरी तरह घोलकर लिया जाता है | शिलाजीत गुनगुने दूध , गुनगुने पानी के साथ या शहद के साथ भी लिया जाता है| जिन लोगों को दूध से गैस या पाचन संबंधी समस्या होती है, वह लोगो गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकते है |
किन लोगों को शिलाजीत का सेवन नहीं करना चाहिए:
1. Shilajit गर्म तासीर वाला होता है और यूरिक एसिड बढ़ा सकता है, इसलिए जिनको हाई यूरिक एसिड या गाउट की समस्या हो तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए |
2. गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओ को भी शिलाजीत का सेवन नहीं करना चाहिए |
3. शिलाजीत रक्तचाप को कम कर सकता है, इसलिए अगर आप पहले से ही बीपी की दवा ले रहे हैं तो आयुर्वेद डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
असली शिलाजीत कैसे चुनें
आजकल मार्केट में शिलाजीत के नाम पर कई नकली और केमिकल से भरे शिलाजीत मिल जाते हैं। हर इंसान ये ही सोचता है
— असली और शुद्ध शिलाजीत कैसे पहचाने?
अगर आप सच में हेल्थ बेनिफिट्स चाहते हैं, तो आपको क्वालिटी वाला ओरिजिनल शिलाजीत ही लेना चाहिए।
यहां मैंने कुछ नीचे तरीके बताए गए हैं जिससे आप असली शिलाजीत पहचान सकते हैं
असली शिलाजीत हिमालय, गिलगित बाल्टिस्तान, अफगानिस्तान या अल्ताई पर्वतों में मिलता है। अगर कोई ब्रांड इस के बारे में साफ जानकारी नहीं देता, तो उस पर भरोसा न करें।
जब आप शुद्ध शिलाजीत खरीदारी करते है. तो हमेशा नीचे दिए सर्टिफिकेट्स के साथ होना चाहिए:
1. Lab Tested
2. FDA Approved (या FSSAI Registered – भारत में)
3. Heavy Metal Free Report
4. Fulvic Acid Percentage Mentioned (15%–60% अच्छा माना जाता है)
5. असली शिलाजीत का रंग गहरा काला , थोड़ा चिपचिपा, गर्म करने पर नरम और ठंड में सख्त होता है.
6. Review और Brand की Reputation देखें
असली ब्रांड अपने shilajit का टेस्ट रिपोर्ट और सोर्स दिखाते हैं. रियल यूजर रिव्यू पढ़ें.
असली शिलाजीत वही है जिसका लैब टेस्टेड हो, पानी में घुल जाए, ठंड में सख्त और गर्मी में पिघल जाए — और सोर्स क्लियर हो।
निष्कर्ष
शिलाजीत एक आयुर्वेदिक रसायन है जो शरीर को ऊर्जा, शक्ति, मानसिक संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। लेकिन इसका सही मात्रा में और शुद्ध रूप में सेवन करना बेहद ज़रूरी है। हर व्यक्ति इसे नहीं ले सकता, इसलिए किडनी रोग, हाई यूरिक एसिड, गर्भावस्था, तेज़ बुखार, पित्त बढ़ने जैसी स्थितियों में सावधानी रखें।
